घर से नाराज होकर निकली नाबालिग बालिका को मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

  • 1d Ago 190 Views


मथुरा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना रिफाइनरी की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर निकली एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने बालिका को खोजकर उससे बातचीत की। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह घर से नाराज होकर निकल गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके परिजनों को सूचना दी और बालिका की काउंसलिंग कर उसे प्रेमपूर्वक समझाया।

पुलिस के उचित मार्गदर्शन और समझाइश के बाद बालिका स्वेच्छा से अपने परिजनों के साथ घर जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद थाना रिफाइनरी की मिशन शक्ति टीम ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now