गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 2 मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

  • 18h Ago 184 Views


मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में केदार, रोहित उर्फ पंडित और हनुमत शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव गांठौली के निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांठौली तिराहे पर डींग की ओर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई की। इस दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

ये मोटरसाइकिल हुईं बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रजिस्ट्रेशन नंबर UP 80 FX 8675 और RJ 05 BA 3023 वाली दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इसके अलावा एक अवैध चाकू भी मिला है।

कई मुकदमों में नाम आने की जानकारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी केदार के खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रोहित उर्फ पंडित के खिलाफ भी चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। आरोपी हनुमत के खिलाफ भी गोवर्धन थाने में चोरी से संबंधित एक पूर्व मुकदमा दर्ज बताया गया है।

दो मुकदमे दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी

पुलिस ने इस मामले में थाना गोवर्धन पर मुकदमा संख्या 562/2026 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। वहीं, मुकदमा संख्या 567/2026 में धारा 317(5) बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शीलचन्द गौतम, उपनिरीक्षक विकेश तोमर, उपनिरीक्षक अरनव सिरोही, कांस्टेबल कुलदीप चौधरी, कांस्टेबल अरविन्द कुमार और कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now