रिफाइनरी पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा, 2530 रुपये और ताश की गड्डी...
- 18m ago
गोवर्धन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केदार पुत्र रमेश (23 वर्ष), रोहित उर्फ पंडित पुत्र रामप्रकाश (24 वर्ष) और हनुमत पुत्र रामबीर सिंह (26 वर्ष) निवासी गण गांठौली, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को रात करीब 12:20 बजे मुखबिर की सूचना पर गोवर्धन पुलिस ने गांठौली तिराहे से डींग की ओर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, जिनके पंजीकरण नंबर UP 80 FX 8675 और RJ 05 BA 3023 हैं, तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 562/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा मुकदमा संख्या 567/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी केदार के विरुद्ध मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी और अन्य धाराओं से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी रोहित उर्फ पंडित के विरुद्ध भी चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। आरोपी हनुमत के विरुद्ध थाना गोवर्धन में वर्ष 2020 का चोरी से संबंधित एक मुकदमा दर्ज बताया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शीलचन्द गौतम, उपनिरीक्षक विकेश तोमर, उपनिरीक्षक अरनव सिरोही, कांस्टेबल कुलदीप चौधरी, कांस्टेबल अरविन्द कुमार और कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।
गोवर्धन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
गोवर्धन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केदार पुत्र रमेश (23 वर्ष), रोहित उर्फ पंडित पुत्र रामप्रकाश (24 वर्ष) और हनुमत पुत्र रामबीर सिंह (26 वर्ष) निवासी गण गांठौली, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को रात करीब 12:20 बजे मुखबिर की सूचना पर गोवर्धन पुलिस ने गांठौली तिराहे से डींग की ओर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, जिनके पंजीकरण नंबर UP 80 FX 8675 और RJ 05 BA 3023 हैं, तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 562/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा मुकदमा संख्या 567/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी केदार के विरुद्ध मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी और अन्य धाराओं से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी रोहित उर्फ पंडित के विरुद्ध भी चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। आरोपी हनुमत के विरुद्ध थाना गोवर्धन में वर्ष 2020 का चोरी से संबंधित एक मुकदमा दर्ज बताया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शीलचन्द गौतम, उपनिरीक्षक विकेश तोमर, उपनिरीक्षक अरनव सिरोही, कांस्टेबल कुलदीप चौधरी, कांस्टेबल अरविन्द कुमार और कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे। गोवर्धन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!