रिफाइनरी पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा, 2530 रुपये और ताश की गड्डी...
- 16m ago
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मथुरा के चार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय मथुरा, सुभाष इंटर कॉलेज मथुरा, राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा तथा श्री चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा विधान परिषद निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मथुरा के चार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय मथुरा, सुभाष इंटर कॉलेज मथुरा, राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा तथा श्री चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा विधान परिषद निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!