मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 14h ago
हाथरस में वर्चस्व की लड़ाई ने उस समय खूनी रूप ले लिया, जब दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस गोलीबारी में एक युवक के चेहरे पर गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।मामला थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र का है, जहां मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव मिरगामई कट के पास दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। गोली लगने से विशाल पुत्र राजेश, निवासी गांव अखाईपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के चेहरे पर गोली लगने के बाद उसे तत्काल जिला बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल के साथ मौजूद युवक ने बताया कि रविवार को एक पेट्रोल पंप पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद का निपटारा करने के लिए विशाल अपने साथियों के साथ मिरगामई कट पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद विष्णु, रोहन और यशु, निवासी नगला आलिया, ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली विशाल के चेहरे पर जा लगी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।
हाथरस में वर्चस्व की लड़ाई ने उस समय खूनी रूप ले लिया, जब दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस गोलीबारी में एक युवक के चेहरे पर गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।मामला थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र का है, जहां मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव मिरगामई कट के पास दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। गोली लगने से विशाल पुत्र राजेश, निवासी गांव अखाईपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के चेहरे पर गोली लगने के बाद उसे तत्काल जिला बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल के साथ मौजूद युवक ने बताया कि रविवार को एक पेट्रोल पंप पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद का निपटारा करने के लिए विशाल अपने साथियों के साथ मिरगामई कट पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद विष्णु, रोहन और यशु, निवासी नगला आलिया, ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली विशाल के चेहरे पर जा लगी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!