📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

https://www.abhinews.co.in/news/mathur-bhajap-karyalay-ke-bagal-me-badahali-jalabharav-ke-virodh-me-logon-ne-suru-ki-aniscitakalin-bhukh-haratal

'आओ लौटायें ब्रज की हरियाली' अभियान को मिली नई उड़ान, 101 ग्राम पंचायतों में बने 'लाडली वन'

  • 1 day ago
  • 110 views


मथुरा। पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित "सपनों की नई उड़ान" कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि 'आओ लौटायें ब्रज की हरियाली' अभियान के तहत मियावाकी पद्धति से जनपद की 101 ग्राम पंचायतों में 'लाडली वन' विकसित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों पर आधारित एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और शिक्षा सुधार से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि अभियान के अगले चरण में जनपद की 495 और ग्राम पंचायतों में भी 'लाडली वन' विकसित किए जाएंगे, जिससे ब्रज क्षेत्र को और अधिक हराभरा बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

इस अवसर पर डिजिटल लाइब्रेरी से अध्ययन कर उपनिरीक्षक (SI) बनने वाले अभ्यर्थी को सम्मानित किया गया। साथ ही वृक्षारोपण, विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने, शिक्षा और ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशासकों, ग्राम सचिवों एवं अधिकारियों को भी सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और जनसहभागिता के माध्यम से ब्रज के समग्र विकास का संकल्प दोहराया गया।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now