📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

https://www.abhinews.co.in/news/mathur-bhajap-karyalay-ke-bagal-me-badahali-jalabharav-ke-virodh-me-logon-ne-suru-ki-aniscitakalin-bhukh-haratal

बलदेव में रंगदारी न देने पर फायरिंग का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

  • 1 day ago
  • 180 views


मथुरा। जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने रंगदारी की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना के बाद भी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के संबंध में थाना पुलिस को सूचना देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने समाधान दिवस में पहुंचकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now