📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

https://www.abhinews.co.in/news/mathur-bhajap-karyalay-ke-bagal-me-badahali-jalabharav-ke-virodh-me-logon-ne-suru-ki-aniscitakalin-bhukh-haratal

गुरु पूर्णिमा मेले में नियमों की धज्जियां! बाइक पर श्रद्धालुओं को परिक्रमा कराकर वसूला जा रहा मनमाना किराया

  • 18h ago
  • 139 views


गोवर्धन में चल रहे राजकीय गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को कुछ युवक अपनी बाइक पर बैठाकर सप्तकोसीय परिक्रमा करा रहे हैं और बदले में मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

परिक्रमा मार्ग पर भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए ये युवक श्रद्धालुओं को जल्दी परिक्रमा कराने का लालच देकर बाइक पर बैठा रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो मीडिया के कैमरों में कैद हुआ है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार श्रद्धालुओं को बैठाकर परिक्रमा मार्ग पर दौड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि मेले के दौरान परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है। इसके बावजूद बाइक से श्रद्धालुओं को परिक्रमा कराना नियमों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है। इतना ही नहीं, बिना किसी अधिकृत अनुमति के श्रद्धालुओं से किराया वसूलना भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद इस तरह की गतिविधियां खुलेआम जारी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकी अनुमति से बाइक सवार श्रद्धालुओं को परिक्रमा करा रहे हैं।

फिलहाल स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now