📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

https://www.abhinews.co.in/news/mathur-bhajap-karyalay-ke-bagal-me-badahali-jalabharav-ke-virodh-me-logon-ne-suru-ki-aniscitakalin-bhukh-haratal

15 साल की वफादारी: मालिक की अंतिम यात्रा में साथ चला 'डुग्गू', फिर हमेशा के लिए थम गईं उसकी भी सांसें

  • 9h ago
  • 81 views


मध्य प्रदेश के बैतूल से इंसान और उसके पालतू के बीच अटूट प्रेम और वफादारी की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

बैतूल निवासी प्रदीप जैन का भोपाल एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर के घर पहुंचने के बाद उनका 15 साल पुराना साथी, पालतू डॉगी 'डुग्गू', लगातार उनके आसपास बना रहा।

परिजनों के अनुसार, जब प्रदीप जैन की अंतिम यात्रा निकली तो डुग्गू भी अर्थी के पीछे-पीछे चलता रहा। लेकिन कुछ ही दूरी पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने भी दम तोड़ दिया। इस भावुक घटना ने अंतिम यात्रा में मौजूद सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया।

रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदीप जैन और डुग्गू, दोनों की तस्वीरें साथ रखी गईं। परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने दोनों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों का कहना है कि डुग्गू उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य था।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सच्चा प्रेम और वफादारी केवल इंसानों तक सीमित नहीं होती। कई बार बेजुबान भी ऐसा रिश्ता निभा जाते हैं, जो हमेशा के लिए यादगार बन जाता है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now