स्मैक के विवाद में दोस्त को जिंदा कुएं में फेंका, 3 साल बाद मिला नरकंकाल;...
- 9h ago
मथुरा की पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। भाजपा जिला कार्यालय के समीप रहने वाले लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से नाराज होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
मथुरा के नेशनल हाईवे से सटी पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी, जिसे लोग भाजपा जिला कार्यालय के कारण अधिक पहचानते हैं, आज भी वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से जूझ रही है।
कॉलोनी के मुख्य मार्ग के दोनों ओर लंबे समय से गंदा पानी जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल बरसात तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे वर्ष बनी रहती है। जलभराव के कारण दुर्गंध, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दिया। जबकि इसी क्षेत्र में भाजपा का जिला कार्यालय स्थित है, जहां प्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री भी समय-समय पर आते रहते हैं।
समस्या का समाधान न होने से नाराज लोगों ने अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं जलभराव के बीच से गुजर रहे एक वाहन चालक ने भी अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि सड़क पर भरे पानी के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है और वाहन क्षतिग्रस्त होने का भी खतरा बना रहता है।
अब देखना होगा कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिल पाती है।
मथुरा की पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। भाजपा जिला कार्यालय के समीप रहने वाले लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से नाराज होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मथुरा के नेशनल हाईवे से सटी पुष्पांजलि उपवन कॉलोनी, जिसे लोग भाजपा जिला कार्यालय के कारण अधिक पहचानते हैं, आज भी वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से जूझ रही है। कॉलोनी के मुख्य मार्ग के दोनों ओर लंबे समय से गंदा पानी जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल बरसात तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे वर्ष बनी रहती है। जलभराव के कारण दुर्गंध, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दिया। जबकि इसी क्षेत्र में भाजपा का जिला कार्यालय स्थित है, जहां प्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री भी समय-समय पर आते रहते हैं। समस्या का समाधान न होने से नाराज लोगों ने अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं जलभराव के बीच से गुजर रहे एक वाहन चालक ने भी अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि सड़क पर भरे पानी के कारण रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है और वाहन क्षतिग्रस्त होने का भी खतरा बना रहता है। अब देखना होगा कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिल पाती है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!