स्मैक के विवाद में दोस्त को जिंदा कुएं में फेंका, 3 साल बाद मिला नरकंकाल;...
- 11h ago
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अपनी परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। एजेंसी ने चार जनरल मैनेजर (General Manager) पदों और 16 यंग प्रोफेशनल्स (Young Professionals) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह कदम प्रोफेसर के. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के आधार पर NTA में किए जा रहे संस्थागत सुधारों का पहला बड़ा चरण माना जा रहा है।
भर्ती के तहत जनरल मैनेजर (Assessment Research & Psychometrics), General Manager (Test Centre Network & Operations), General Manager (Information Security) और General Manager (Vigilance, Investigation & Forensics) जैसे चार वरिष्ठ पदों को अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष के लिए भरा जाएगा। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी परीक्षा संचालन, साइबर सुरक्षा, टेस्ट सेंटर प्रबंधन, मूल्यांकन प्रणाली और परीक्षा की निष्पक्षता को मजबूत करना होगी।
इसके अलावा, NTA पहली बार UPSC के प्रतिभा सेतु (Pratibha Setu) पोर्टल के माध्यम से 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति करेगा। इनमें 12 पद अकादमिक रिसर्च, 2 लीगल रिसर्च और 2 फाइनेंस एवं अकाउंट्स के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में शोध, तकनीक और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है।
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह भर्ती अभियान NTA की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में विशेषज्ञों और अन्य पेशेवरों की अतिरिक्त भर्ती भी की जाएगी, ताकि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं का संचालन और अधिक विश्वसनीय बनाया जा सके।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अपनी परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। एजेंसी ने चार जनरल मैनेजर (General Manager) पदों और 16 यंग प्रोफेशनल्स (Young Professionals) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह कदम प्रोफेसर के. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के आधार पर NTA में किए जा रहे संस्थागत सुधारों का पहला बड़ा चरण माना जा रहा है। भर्ती के तहत जनरल मैनेजर (Assessment Research & Psychometrics), General Manager (Test Centre Network & Operations), General Manager (Information Security) और General Manager (Vigilance, Investigation & Forensics) जैसे चार वरिष्ठ पदों को अनुबंध के आधार पर तीन वर्ष के लिए भरा जाएगा। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी परीक्षा संचालन, साइबर सुरक्षा, टेस्ट सेंटर प्रबंधन, मूल्यांकन प्रणाली और परीक्षा की निष्पक्षता को मजबूत करना होगी। इसके अलावा, NTA पहली बार UPSC के प्रतिभा सेतु (Pratibha Setu) पोर्टल के माध्यम से 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति करेगा। इनमें 12 पद अकादमिक रिसर्च, 2 लीगल रिसर्च और 2 फाइनेंस एवं अकाउंट्स के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में शोध, तकनीक और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह भर्ती अभियान NTA की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में विशेषज्ञों और अन्य पेशेवरों की अतिरिक्त भर्ती भी की जाएगी, ताकि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं का संचालन और अधिक विश्वसनीय बनाया जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!