📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

https://www.abhinews.co.in/news/mathur-bhajap-karyalay-ke-bagal-me-badahali-jalabharav-ke-virodh-me-logon-ne-suru-ki-aniscitakalin-bhukh-haratal

2 घंटे में पांच लाख का गुम हुआ सोना खोज लाई थाना कोतवाली पुलिस,सीसीटीवी बना सहारा

  • 18h ago
  • 352 views


मथुरा में कृष्ण नगर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5.70 लाख के जेवरो से भरा खोया हुआ पर्स मेहज 2 घंटे में बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित सौंप दिया सुचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने 2 टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज खांगले और त्वरित कार्यबाही करते हुए पर्स तलाश लिया इस दौरान पुलिस ने देत रात 12 बजे प्रेस नोट जारी कर इस कि जानकरी दी दाऊजी विहार कॉलोनी निवासी सूबेदार सोनवीर सिंह शनिवार रात करीब 8 बजे परिवार के साथ कृष्णा नगर स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में खरीदारी करने गए थे खरीदारी के बाद कार में बैठते समय उनका पर्स कहीं गिर गया पर्स में एक जोड़ी सोने की चूड़ियां, कान के टॉप्स और एक नोज रिंग रखी थी, जिनकी  कीमत करीब ₹5.70 लाख बताई जा रही हैं काफी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिला तो उन्होंने कृष्णा नगर चौकी पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर दो पुलिस टीमें बनाई गईं चौकी प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने चंद दो घंटे के भीतर ज्वैलरी से भरा पर्स बरामद कर लिया सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पर्स उसके मालिक को सुरक्षित सौंप दिया गया इस दौरान कृष्णा नगर चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए जांच शुरू की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से पर्स बरामद कर उसे उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया गया हैं

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now