रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित शीतला पायसा मोहल्ले में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बदमाश एक घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
पीड़ित अमित चतुर्वेदी और आशीष चतुर्वेदी के अनुसार चोर घर से करीब 5 किलो चांदी के जेवरात और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए।
सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पार्षद ने कहा कि मोहल्ले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं बेहद चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा करने और इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर डर और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर