ब्रेकिंग न्यूज़: महोली गांव में गोलीकांड से सनसनी, 2-3 लोगों को गोली लगने की सूचना - ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

  • 9h ago
  • 685 views


मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भंडारे के दौरान दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गोलीबारी की इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भंडारे के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें 2 से 3 लोगों को गोली लगने की सूचना सामने आ रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर थाना हाईवे समेत तीन थानों की पुलिस भारी फोर्स के साथ पहुंच गई और पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

SP सिटी भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस गांव में तनाव को देखते हुए लगातार गश्त कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जो भंडारे के दौरान हुए विवाद के बाद हिंसक रूप ले बैठी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now