रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर भंडारा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर गोलियां चलती रहीं। फायरिंग की आवाज सुनकर राहगीर और ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। परिक्रमा मार्ग पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।
बताया जा रहा है कि भंडारे के आयोजन और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले लाठी-डंडे चले और फिर हथियार निकल आए। इस दौरान चली गोलियों में दो लोगों को सीधे गोली लगी, जबकि मारपीट और छर्रे लगने से करीब 6 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक घायल की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे महोली गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर