रंगदारी नहीं दी तो घर में घुसकर हमला! मां की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र...
- 4h ago
वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिक मास और एकादशी के मौके पर जहां मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा हुआ था, वहीं भीड़ के बीच एक चार पहिया कार के पहुंच जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हैरानी की बात यह रही कि जिस क्षेत्र में दोपहिया वाहनों तक का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है, वहां आखिर चार पहिया वाहन कैसे पहुंच गया। बताया जा रहा है कि कार मंदिर की पुलिस चौकी तक पहुंच गई, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हजारों श्रद्धालुओं के बीच कार फंसी हुई है और लोग इधर-उधर बचते नजर आ रहे हैं। भीड़भाड़ के बीच वाहन की मौजूदगी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एकादशी और अधिक मास के कारण मंदिर क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। ऐसे में श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति नहीं संभाली जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से सवाल पूछते हुए मांग की है कि मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर