मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 14h ago
हाथरस में एक हिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई।
घटना हाथरस कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट स्थित आगरा रोड की है, जहां “श्री जी केमिकल” नाम से संचालित हिंग फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हादसे में करीब 5 से 10 लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है।
पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।
हाथरस में एक हिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई।घटना हाथरस कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद गेट स्थित आगरा रोड की है, जहां “श्री जी केमिकल” नाम से संचालित हिंग फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हादसे में करीब 5 से 10 लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!