परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 18h ago
जनपद हाथरस में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में पुलिस विभाग के सिपाही मनु चौधरी की मौत हो गई। वर्ष 2016 बैच के सिपाही मनु चौधरी पुलिस लाइन स्थित डीसीआरबी कार्यालय में तैनात थे। ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह पुलिस लाइन के सामने मेडू रोड स्थित रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी मथुरा से कासगंज जा रही अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत बागला जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सिपाही मनु चौधरी मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे और उनका परिवार वर्तमान में नोएडा में रह रहा है।
जनपद हाथरस में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में पुलिस विभाग के सिपाही मनु चौधरी की मौत हो गई। वर्ष 2016 बैच के सिपाही मनु चौधरी पुलिस लाइन स्थित डीसीआरबी कार्यालय में तैनात थे। ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह पुलिस लाइन के सामने मेडू रोड स्थित रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी मथुरा से कासगंज जा रही अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत बागला जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सिपाही मनु चौधरी मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे और उनका परिवार वर्तमान में नोएडा में रह रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!