संस्कृति विवि में पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रो. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई...
- 5h ago
गोंडा। महिला पहलवानों की ओर से दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बरी होने के बाद पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अपने गृह जिले गोंडा पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट से गोंडा तक उनके समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया।
बृजभूषण शरण सिंह चार्टर्ड विमान से अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया। गोंडा जाते समय कई स्थानों पर JCB मशीनों से उनके काफिले पर फूल बरसाए गए और समर्थकों ने ‘शेर आया’ के नारे लगाए। उनके साथ सैकड़ों वाहनों का काफिला भी चला।
गोंडा पहुंचने से पहले बृजभूषण सिंह अयोध्या भी गए। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर से दर्शन किए और संतों-महंतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके बेटे और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी साथ रहे। इसके बाद बृजभूषण सिंह ‘सत्यमेव जयते’ रैली में पहुंचे।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 अगस्त को बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को मामले में सबूतों के अभाव में बरी किया था। छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न सहित गंभीर आरोप लगाए थे।
गोंडा। महिला पहलवानों की ओर से दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बरी होने के बाद पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अपने गृह जिले गोंडा पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट से गोंडा तक उनके समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। बृजभूषण शरण सिंह चार्टर्ड विमान से अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया। गोंडा जाते समय कई स्थानों पर JCB मशीनों से उनके काफिले पर फूल बरसाए गए और समर्थकों ने ‘शेर आया’ के नारे लगाए। उनके साथ सैकड़ों वाहनों का काफिला भी चला। गोंडा पहुंचने से पहले बृजभूषण सिंह अयोध्या भी गए। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर से दर्शन किए और संतों-महंतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके बेटे और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी साथ रहे। इसके बाद बृजभूषण सिंह ‘सत्यमेव जयते’ रैली में पहुंचे। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 अगस्त को बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को मामले में सबूतों के अभाव में बरी किया था। छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न सहित गंभीर आरोप लगाए थे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!