वृंदावन में साधु की धारदार हथियार से हत्या, दो साथी घायल - पुलिस जांच में जुटी

  • 9h ago
  • 140 views


वृंदावन में साधु की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चामुंडा कट के पास एक साधु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने धारदार हथियार से साधु पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दो साथी अर्जुन और शिवराम भी घायल हो गए।

सीओ सदर वरुण मिश्रा के मुताबिक, मृतक की पहचान राघव दास निवासी बहादुरगढ़, इटावा के रूप में हुई है। राघव दास वर्तमान में वृंदावन के मारुति नगर में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल पुलिस वारदात के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर जांच में जुटी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now