B R E A K I N G   N E W S : ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, फर्नीचर और कागजात जलकर राख

  • 1 day ago
  • 91 views


ग्रेटर नोएडा कासना थाना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले गर्ल्स इंटर कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार को अचानक आग लग गई। हॉस्टल के एक कमरे से धुआं उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया गया कि जिस कमरे में आग लगी थी, वह पहले से ही बंद था। कमरे के अंदर केवल फर्नीचर और कुछ कागजात रखे हुए थे। आग की चपेट में आने से फर्नीचर और कागजात पूरी तरह जलकर राख हो गए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने की वजह स्पष्ट हो सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now