संस्कृति विवि में पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रो. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई...
- 4h ago
रिपोर्ट राजेश सोलंकी, आकाश शर्मा
मथुरा में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर तीज की परंपराओं, संस्कृति और उल्लास को जीवंत किया। इस दौरान मिसेज हरियाली तीज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थानी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति और पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और स्वादिष्ट भोजन ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक रंग में सजकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। तप्ति माहेश्वरी की शानदार नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। वहीं पिंकी माहेश्वरी और बिटिया गार्गी माहेश्वरी की मनमोहक प्रस्तुति को भी उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा।
इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष शिप्रा राठी और सचिव रुचिता माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, आयोजक टीम और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मेल-जोल बढ़ाने और संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मिसेज हरियाली तीज प्रतियोगिता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का उत्साह व्यक्त किया।
रिपोर्ट राजेश सोलंकी, आकाश शर्मा मथुरा में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर तीज की परंपराओं, संस्कृति और उल्लास को जीवंत किया। इस दौरान मिसेज हरियाली तीज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थानी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति और पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और स्वादिष्ट भोजन ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। महिलाओं ने तीज के पारंपरिक रंग में सजकर कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। तप्ति माहेश्वरी की शानदार नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। वहीं पिंकी माहेश्वरी और बिटिया गार्गी माहेश्वरी की मनमोहक प्रस्तुति को भी उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष शिप्रा राठी और सचिव रुचिता माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, आयोजक टीम और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मेल-जोल बढ़ाने और संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मिसेज हरियाली तीज प्रतियोगिता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का उत्साह व्यक्त किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!