ट्रकों से ACM डिवाइस चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख की 10 डिवाइस बरामद

  • 8h Ago 87 Views


मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस और स्पेशल टास्क रिवार्डी (STR) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रकों से ACM (Aftertreatment Control Module) डिवाइस चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये कीमत की 10 ACM डिवाइस, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 02 अक्टूबर 2026 की रात 10:55 बजे मुखबिर की सूचना पर एनएच-19 से बमूरी रोड पर पार्किंग के पास कार्रवाई की गई। मौके से अलताफ (38), आरिफ (30) और शरद (43) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ट्रकों में लगने वाली चोरी की 10 ACM डिवाइस, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये है, बरामद हुई। इसके अलावा एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार संख्या HR 29 BC 6344 भी बरामद की गई।

रिफाइनरी थाने में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रिफाइनरी में मु0अ0सं0 310/2026, धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/112 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इसी मामले में 4/25 आर्म्स एक्ट की धारा भी दर्ज है।

पुलिस अब बरामद ACM डिवाइसों के संबंध में यह पता लगाने में जुटी है कि इन्हें किन ट्रकों से चोरी किया गया था और इस मामले में चोरी की अन्य घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, उपनिरीक्षक विक्रान्त तोमर, रिवार्डी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक तजेन्द्र सिंह, रोहित उज्जवल, पविन्द्र कुमार समेत रिफाइनरी थाना और रिवार्डी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now