बच्चे के गायब होने पर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना, साध्वी इंदुलेखा से कथित हाथापाई; पत्रकारों से भी अभद्रता का आरोप

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 10h Ago 142 Views


वृंदावन। वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम इन दिनों विवादों के घेरे में है। आश्रम परिसर में हुई एक व्यक्ति की मौत और एक बच्चे के लापता होने के मामले को लेकर परिजनों ने आश्रम के बाहर धरना शुरू कर दिया है। परिजन बच्चे की बरामदगी और पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

इसी दौरान मौके पर पहुंचीं साध्वी इंदुलेखा के साथ कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से खींचातानी और हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ भी अभद्रता किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों की ओर से बच्चे की तलाश और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

वहीं, सामने आए आरोपों की वास्तविकता और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले में निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग की जा रही है, ताकि बच्चे के लापता होने, आश्रम परिसर में हुई मौत और मौके पर हुए विवाद से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now