महावन पुलिस की कार्रवाई, 41,400 रुपये और नकली नोटों की 7 गड्डियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

  • 8h Ago 116 Views


मथुरा। थाना महावन पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 41,400 रुपये नकद, ₹500 की 7 नकली गड्डियां, एक निशान कार और एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 02 अक्टूबर 2026 की रात 11:05 बजे यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 50 मीटर पहले सर्विस रोड के पास से बंटी (46) और चन्द्रपाल (55) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना महावन में दर्ज मु0अ0सं0 262/2026, धारा 318(4) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित थे। आरोपियों के कब्जे से इस मामले से संबंधित 41,400 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा ₹500 की 7 गड्डियां, जिन पर “मनोरंजन बैंक ऑफ इंडिया” लिखा हुआ था, भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

तमंचा और कार भी बरामद

पुलिस के मुताबिक आरोपी बंटी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। इसके संबंध में थाना महावन में मु0अ0सं0 268/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, घटना में प्रयुक्त बताई गई निशान कार संख्या UP 14 CV 0843 को भी पुलिस ने बरामद किया है। बरामद 41,400 रुपये के आधार पर मूल मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

दोनों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी बंटी के खिलाफ थाना महावन, वृंदावन, शेरगढ़, राया, कोतवाली और सदर बाजार में धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, लूट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं चन्द्रपाल के खिलाफ भी थाना महावन, राया, वृंदावन, जमुनापार और महिला थाने में पूर्व के मुकदमों का उल्लेख पुलिस ने किया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा, उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह, उपनिरीक्षक विषय कुमार, कांस्टेबल 911 दीपक कुमार, कांस्टेबल 427 सेंकित कुमार और कांस्टेबल 461 मनीष कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now