राया पुलिस की कार्रवाई, 258 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • 11h Ago 127 Views


मथुरा। थाना राया पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 258 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गश्त और चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, 02 अक्टूबर 2026 को रात 8:17 बजे ग्राम खजूरी बंबा पुल से मझली गढ़ी नाले की पटरी पर करीब 200 कदम की दूरी पर चेकिंग के दौरान पप्पू पुत्र स्वर्गीय ब्रजमोहन सिंह, निवासी छिकाड़ा मदैम, थाना राया, उम्र 57 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 258 ग्राम अवैध नशीला पाउडर अल्प्राजोलम बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राया में मु0अ0सं0 322/26, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना राया में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से भी मामले दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 145/26 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट और मु0अ0सं0 188/26 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, चौकी प्रभारी अनौड़ा उपनिरीक्षक अनुरुद्ध सिंह, कांस्टेबल 386 ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल 574 सत्यवीर सिंह और रिजर्व कांस्टेबल 378 रविन्द्र कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now