संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से गायब 16 वर्षीय किशोर बरसाना से बरामद, 3 महीने...
- 3h ago
बरसाना। हाथरस जिले के सादाबाद से पिछले करीब तीन महीनों से लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज को बरसाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनुज को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तीन महीने बाद बेटे के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार, सादाबाद निवासी अनुज करीब तीन महीने पहले अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों को जानकारी मिली थी कि वह वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में रह रहा है और दीक्षा लेने के बाद घर वापस नहीं आना चाहता। लंबे समय तक जब किशोर का पता नहीं चला, तो परिजनों ने आश्रम के बाहर धरना भी दिया था। धरने के बाद अनुज बरसाना पहुंच गया और वहां स्थित राधा बाग मार्ग के लाडली दास आश्रम में रहने लगा।
इसी दौरान बरसाना कस्बा चौकी प्रभारी गौरव तोमर को किशोर के लाडली दास आश्रम में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत अनुज से संपर्क किया और इसकी जानकारी सादाबाद पुलिस तथा उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस और परिजन बरसाना पहुंचे। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अनुज को परिवार को सौंप दिया गया। बरसाना पुलिस की तत्परता से लापता अनुज अब अपने परिवार के पास पहुंच चुका है।
बरसाना। हाथरस जिले के सादाबाद से पिछले करीब तीन महीनों से लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज को बरसाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनुज को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तीन महीने बाद बेटे के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।जानकारी के अनुसार, सादाबाद निवासी अनुज करीब तीन महीने पहले अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों को जानकारी मिली थी कि वह वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में रह रहा है और दीक्षा लेने के बाद घर वापस नहीं आना चाहता। लंबे समय तक जब किशोर का पता नहीं चला, तो परिजनों ने आश्रम के बाहर धरना भी दिया था। धरने के बाद अनुज बरसाना पहुंच गया और वहां स्थित राधा बाग मार्ग के लाडली दास आश्रम में रहने लगा।इसी दौरान बरसाना कस्बा चौकी प्रभारी गौरव तोमर को किशोर के लाडली दास आश्रम में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत अनुज से संपर्क किया और इसकी जानकारी सादाबाद पुलिस तथा उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस और परिजन बरसाना पहुंचे। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अनुज को परिवार को सौंप दिया गया। बरसाना पुलिस की तत्परता से लापता अनुज अब अपने परिवार के पास पहुंच चुका है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!