संस्कृति विवि में पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रो. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई...
- 5h ago
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सरयू नदी किनारे अपनी सास के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे एक युवक को मगरमच्छ ने हमला कर अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई भी युवक को बचा नहीं सका।
बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक निवासी 30 वर्षीय दीपक अपनी सास उर्मिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने गोंडा आए थे। बुधवार दोपहर सरयू नदी किनारे चिता सजाने के दौरान वह हाथ धोने के लिए नदी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ ने दीपक का सिर अपने जबड़े में दबोच लिया और उन्हें घसीटते हुए नदी के गहरे पानी में ले गया। यह पूरा मंजर देखकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
बताया गया कि दीपक की सास उर्मिला का कैंसर से निधन हुआ था और परिवार पहले से ही शोक में डूबा हुआ था। अब इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। दीपक अपने पीछे पत्नी और चार साल की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को भी बुलाया गया है, जो नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सरयू नदी किनारे अपनी सास के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे एक युवक को मगरमच्छ ने हमला कर अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई भी युवक को बचा नहीं सका। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक निवासी 30 वर्षीय दीपक अपनी सास उर्मिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने गोंडा आए थे। बुधवार दोपहर सरयू नदी किनारे चिता सजाने के दौरान वह हाथ धोने के लिए नदी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ ने दीपक का सिर अपने जबड़े में दबोच लिया और उन्हें घसीटते हुए नदी के गहरे पानी में ले गया। यह पूरा मंजर देखकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया गया कि दीपक की सास उर्मिला का कैंसर से निधन हुआ था और परिवार पहले से ही शोक में डूबा हुआ था। अब इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। दीपक अपने पीछे पत्नी और चार साल की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को भी बुलाया गया है, जो नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!