रामपुर: 10 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया

  • 22d Ago 176 Views


रामपुर। जनपद रामपुर के थाना खजुरिया क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी द्वारा पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त खुशालीराम उसकी 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर गांव के किनारे पीपल के पेड़ के पास ले गया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अभियुक्त को मौके पर ही पकड़ लिया।

तहरीर के आधार पर थाना खजुरिया पुलिस ने अभियुक्त खुशालीराम (पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम बेगमाबाद, थाना खजुरिया, रामपुर) के खिलाफ मु०अ०सं० 103/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2)/62 और 6/18 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now