संपूर्ण समाधान दिवस में DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, सदर तहसील के कार्यालयों का...
- 11h ago
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूनों मेला (23 से 30 जुलाई 2026) को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मथुरा पुलिस ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में 20 जुलाई को राधे सेवा सदन, गोवर्धन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के पर्यवेक्षण में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में मेला ड्यूटी में तैनात सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भाग लेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ वक्ता और चिकित्सक पुलिस कर्मियों को संयम, संवेदनशीलता, भीड़ नियंत्रण में मानवीय दृष्टिकोण, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक व्यवहार, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और सीपीआर (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
मथुरा पुलिस का मानना है कि इस प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी न केवल कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाल सकेंगे, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी मदद करने में भी अधिक सक्षम होंगे। मुड़िया पूनों मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूनों मेला (23 से 30 जुलाई 2026) को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मथुरा पुलिस ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में 20 जुलाई को राधे सेवा सदन, गोवर्धन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के पर्यवेक्षण में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में मेला ड्यूटी में तैनात सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ वक्ता और चिकित्सक पुलिस कर्मियों को संयम, संवेदनशीलता, भीड़ नियंत्रण में मानवीय दृष्टिकोण, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक व्यवहार, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और सीपीआर (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। मथुरा पुलिस का मानना है कि इस प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी न केवल कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाल सकेंगे, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी मदद करने में भी अधिक सक्षम होंगे। मुड़िया पूनों मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!