वृंदावन में अवैध चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

  • 16h ago
  • 110 views


मथुरा। वृंदावन पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की रात करीब 9:34 बजे वृंदावन के गौतमपाड़ा स्थित गंदी गली से पुलिस टीम ने शिव पुत्र संजय, निवासी टेंपो स्टैंड वृंदावन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद होने का दावा किया गया है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मुकदमा संख्या 513/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, बिहारीजी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now