Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूनों मेले से पहले मथुरा पुलिस को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग, भीड़ नियंत्रण से लेकर CPR तक का होगा प्रशिक्षण

मथुरा। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूनों मेला (23 से 30 जुलाई 2026) को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मथुरा पुलिस ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में 20 जुलाई को राधे सेवा सदन, गोवर्धन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के पर्यवेक्षण में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में मेला ड्यूटी में तैनात सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भाग लेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ वक्ता और चिकित्सक पुलिस कर्मियों को संयम, संवेदनशीलता, भीड़ नियंत्रण में मानवीय दृष्टिकोण, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक व्यवहार, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और सीपीआर (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।

मथुरा पुलिस का मानना है कि इस प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी न केवल कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाल सकेंगे, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी मदद करने में भी अधिक सक्षम होंगे। मुड़िया पूनों मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Previous News

विश्राम घाट पर यमुना में डूब रहे श्रद्धालु की नाविकों ने बचाई जान, रेस्क्यू का VIDEO वायरल

Next News

अलीगढ़ में बेटे ने दोस्त संग मिलकर की पिता की हत्या, दूसरी शादी और संपत्ति विवाद बना कत्ल की वजह