मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 11h ago
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से कासगंज का एक 16 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद हो गया। पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी टीम प्लेटफॉर्म पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक नाबालिग बालक संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस टीम उसे थाने लेकर आई और पूछताछ के दौरान उसकी पहचान कासगंज निवासी के रूप में हुई।
इसके बाद जीआरपी ने तत्काल बालक के परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही परिजन मथुरा जंक्शन जीआरपी थाने पहुंचे, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम का आभार जताया और उनकी त्वरित कार्रवाई व संवेदनशीलता की सराहना की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, हेड कांस्टेबल निधि चौधरी और हेड कांस्टेबल यथार्थ सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से कासगंज का एक 16 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग सकुशल बरामद हो गया। पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी टीम प्लेटफॉर्म पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक नाबालिग बालक संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस टीम उसे थाने लेकर आई और पूछताछ के दौरान उसकी पहचान कासगंज निवासी के रूप में हुई। इसके बाद जीआरपी ने तत्काल बालक के परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही परिजन मथुरा जंक्शन जीआरपी थाने पहुंचे, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम का आभार जताया और उनकी त्वरित कार्रवाई व संवेदनशीलता की सराहना की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, हेड कांस्टेबल निधि चौधरी और हेड कांस्टेबल यथार्थ सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!