कुमारी शैलजा का हरिद्वार दौरा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • 92 days ago
  • 17 views


हरिद्वार में कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने जयराम आश्रम पहुंचकर कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पार्टी को सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है और कार्यकर्ताओं में सरकार बनाने का उत्साह है।
शैलजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध और पलायन बढ़ा है, जिससे जनता नाराज है। उन्होंने दावा किया कि लोग अब नहीं कांग्रेस को सत्ता में लाने की बात कर रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि नेताओं की भाषा देश की संस्कृति के अनुरूप नहीं है और जनता इसका जवाब देगी।
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी मुद्दे आपसी बातचीत से सुलझा लिए जाएंगे और संगठन को मजबूत किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now