कंगना रणौत मामले में अगली सुनवाई 6 जून को, आगरा कोर्ट में टिकी निगाहें

  • 8h ago
  • 110 views


मंडी लोकसभा से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ चल रहे मामले में अब अगली सुनवाई 6 जून को आगरा के दीवानी कोर्ट में होगी। आज हुई सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले में अगली तारीख तय की। माना जा रहा है कि 6 जून को कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है।

जानकारी के अनुसार 11 सितंबर 2024 को अधिवक्ता Ramshankar Sharma ने सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ आगरा के दीवानी कोर्ट में वाद दाखिल किया था। यह मामला किसान आंदोलन को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी और महात्मा गांधी पर दिए गए बयान से जुड़ा हुआ है।

पिछली सुनवाई के दौरान कंगना रणौत के वकील की ओर से कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के लिए प्रार्थना पत्र भी दाखिल किया गया था, जिसके बाद मामले की सुनवाई के लिए आज की तारीख तय हुई थी।

आज सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 6 जून को निर्धारित कर दी। अब इस मामले पर सभी की निगाहें टिकी हैं और अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली तारीख पर कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now