मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से हृदय रोगी का सफल उपचार, डॉ. अर्पित अग्रवाल ने दी जरूरी सलाह
- 3h ago
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और सनातन जागृति के संदेश के साथ गंगा तट से मथुरा तक एक विशाल मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 5 जून को गंगा तट स्थित अत्रि ऋषि की तपोभूमि सिद्धबाबा धाम वनखंडेश्वरी महादेव मंदिर आश्रम रामघाट से शुरू होकर 6 जून को मथुरा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का जयघोष और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।
गुरुवार को सौंख अड्डा स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा स्वामी श्री कांताचार्य रामानुज दास महाराज के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। यात्रा में बिहार, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के श्रद्धालु भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा में लगभग 500 मोटरसाइकिल, 20 कारें और अन्य वाहन शामिल रहेंगे। यात्रा की सफलता के लिए बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दो दिवसीय यात्रा के दौरान 25 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि अलीगढ़ में रात्रि विश्राम के दौरान एक विशाल सम्मेलन भी होगा।
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा वृंदावन और मथुरा शहर में भ्रमण करेगी। उन्होंने दावा किया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर औरंगजेब द्वारा मस्जिद का निर्माण कराया गया था और उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर यह आंदोलन चलाया जा रहा है।
यात्रा के समापन पर सलेमपुर रोड स्थित केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में एक सभा का आयोजन किया जाएगा। संत कांताचार्य महाराज ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करना तथा देशभर के हिंदुओं को एक मंच पर जोड़ना है।
वहीं चिंतामणि कुंज वृंदावन के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण आंदोलन साबित होगी।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और सनातन जागृति के संदेश के साथ गंगा तट से मथुरा तक एक विशाल मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 5 जून को गंगा तट स्थित अत्रि ऋषि की तपोभूमि सिद्धबाबा धाम वनखंडेश्वरी महादेव मंदिर आश्रम रामघाट से शुरू होकर 6 जून को मथुरा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का जयघोष और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। गुरुवार को सौंख अड्डा स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा स्वामी श्री कांताचार्य रामानुज दास महाराज के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। यात्रा में बिहार, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा में लगभग 500 मोटरसाइकिल, 20 कारें और अन्य वाहन शामिल रहेंगे। यात्रा की सफलता के लिए बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दो दिवसीय यात्रा के दौरान 25 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि अलीगढ़ में रात्रि विश्राम के दौरान एक विशाल सम्मेलन भी होगा। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा वृंदावन और मथुरा शहर में भ्रमण करेगी। उन्होंने दावा किया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर औरंगजेब द्वारा मस्जिद का निर्माण कराया गया था और उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर यह आंदोलन चलाया जा रहा है। यात्रा के समापन पर सलेमपुर रोड स्थित केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में एक सभा का आयोजन किया जाएगा। संत कांताचार्य महाराज ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करना तथा देशभर के हिंदुओं को एक मंच पर जोड़ना है। वहीं चिंतामणि कुंज वृंदावन के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण आंदोलन साबित होगी।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL