मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से हृदय रोगी का सफल उपचार, डॉ. अर्पित अग्रवाल ने दी जरूरी सलाह
- 3h ago
मथुरा में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान को लेकर कड़ा विरोध जताया। विहिप कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर संबंधित नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विहिप पदाधिकारियों का आरोप है कि राजकुमार भाटी ने ब्राह्मण समाज और महिला समाज, विशेष रूप से जाट एवं गुर्जर समाज की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। परिषद का कहना है कि इस तरह के बयान न केवल समाज का अपमान हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का भी प्रयास हैं।
विहिप नेताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ की गई टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के बयान जानबूझकर समाज में मनमुटाव और तनाव फैलाने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं।
ज्ञापन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद ने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित नेता के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विहिप कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL