मथुरा न्यूरो हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से हृदय रोगी का सफल उपचार, डॉ. अर्पित अग्रवाल ने दी जरूरी सलाह
- 3h ago
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में महिला से चेन लूटकर फरार हुए दो बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चैन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले लुटेरों पर शिकंजा कस गया है।
जानकारी के अनुसार घटना भगवान टॉकीज चौराहे के पास की है, जहां रात के समय एक महिला सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए उसकी चैन लूट ली और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना न्यू आगरा पुलिस हरकत में आई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और अन्य जनपदों में भी छिनैती की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला की लूटी गई चैन बरामद कर ली है, साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी कब्जे में ले ली गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL