स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधिवत खोल दिए गए। कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का भी शुभारंभ हो गया और पूरे मंदिर परिसर में “जय बद्री विशाल” के जयकारों की गूंज सुनाई दी।
कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इस पावन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कपाट खुलने के दौरान विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें निर्वाण दर्शन और घृत कंबल हटाकर महाभिषेक संपन्न कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, बद्रीनाथ धाम में दैनिक दर्शन का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है।
करीब छह महीने के शीतकालीन प्रवास के बाद खुले इस पवित्र धाम में अब श्रद्धालु नियमित रूप से सुबह और शाम भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर सकेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर