हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगा कैंची धाम: 1960 के बाद की कहानी, 107 करोड़ की सफलता के बाद शुरू हुई नई यात्रा

  • 40d Ago 187 Views


107 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई करने वाली फिल्म हनुमान अंश के दूसरे भाग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिल्म की टीम उत्तराखंड के नैनीताल स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची, जहां नीम करौली बाबा के दर्शन कर नई यात्रा का शुभारंभ किया गया। खास बात यह है कि पार्ट-2 की कहानी 1960 के बाद के दौर पर आधारित होगी।

फिल्म हनुमान अंश पार्ट-2 के निर्माता, निर्देशक और कलाकार नैनीताल के कैंची धाम पहुंचे, जहां उन्होंने नीम करौली बाबा की समाधि पर माथा टेककर फिल्म की सफलता और मंगलमय शुरुआत की प्रार्थना की।

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि उनका कैंची धाम से जुड़ाव आज का नहीं है। वह पहली बार वर्ष 2006 में यहां आए थे और तभी से बाबा की प्रेरणा उनके जीवन और रचनात्मक यात्रा का हिस्सा बन गई।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म का पहला भाग 107 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुका है। अब हनुमान अंश पार्ट-2 में वर्ष 1960 के बाद की घटनाओं और नीम करौली बाबा से जुड़ी प्रेरक आध्यात्मिक यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की तैयारी है और टीम का कहना है कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और अध्यात्म का संदेश लेकर आने वाली सिनेमाई प्रस्तुति होगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now