संपूर्ण समाधान दिवस में DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, सदर तहसील के कार्यालयों का...
- 11h ago
मथुरा में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। करीब 15 से 20 दिन पहले भूतेश्वर अंडरपास में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई गई थी। लेकिन सोमवार की बारिश के बाद भूतेश्वर पुल के नीचे एक बार फिर जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल भूतेश्वर अंडरपास पर बारिश के बाद फिर पानी भर गया। अंडरपास में जलभराव होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वहीं लोगों ने करोड़ों रुपये की इस परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
मथुरा में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। करीब 15 से 20 दिन पहले भूतेश्वर अंडरपास में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई गई थी। लेकिन सोमवार की बारिश के बाद भूतेश्वर पुल के नीचे एक बार फिर जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल भूतेश्वर अंडरपास पर बारिश के बाद फिर पानी भर गया। अंडरपास में जलभराव होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वहीं लोगों ने करोड़ों रुपये की इस परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!