Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भूतेश्वर पुल के नीचे 15-20 दिन पहले डली 6 करोड़ की पाइपलाइन - भूतेश्वर पुल के नीचे फिर भरा पानी

मथुरा में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। करीब 15 से 20 दिन पहले भूतेश्वर अंडरपास में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई गई थी। लेकिन सोमवार की बारिश के बाद भूतेश्वर पुल के नीचे एक बार फिर जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल भूतेश्वर अंडरपास पर बारिश के बाद फिर पानी भर गया। अंडरपास में जलभराव होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, वहीं लोगों ने करोड़ों रुपये की इस परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

Previous News

ससुर और पति पर प्रताड़ना का आरोप, बहू ने कोतवाली में लगाई इंसाफ की गुहार

Next News

जिपलाइन का लॉक टूटा, 40 फीट नीचे गिरा युवक... कर्नाटक में एडवेंचर बना हादसा,