Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिपलाइन का लॉक टूटा, 40 फीट नीचे गिरा युवक... कर्नाटक में एडवेंचर बना हादसा,

कर्नाटक के दांडेली स्थित एक रिसॉर्ट में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिपलाइन का लॉक अचानक टूटने से एक युवक करीब 40 फीट नीचे जमीन पर गिर गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और एडवेंचर गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक युवक रिसॉर्ट में जिपलाइन का आनंद ले रहा था। जिपलाइन शुरू होने के कुछ ही सेकंड बाद सुरक्षा बेल्ट से जुड़ा लॉक और रस्सी अचानक टूट गई, जिससे वह सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।

घटना में युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि हादसे में उसकी जान बच गई।

करीब 45 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठा रहे हैं और रिसॉर्ट प्रबंधन की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि जिपलाइन जैसी गतिविधियों में सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Previous News

भूतेश्वर पुल के नीचे 15-20 दिन पहले डली 6 करोड़ की पाइपलाइन - भूतेश्वर पुल के नीचे फिर भरा पानी

Next News

सेल्फी बन गई मौत की वजह! सड़क किनारे खड़े युवकों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर