1 महीने बाद खुला सनसनीखेज राज, दोस्त ही निकला कातिल—उधारी को लेकर रची साजिश

  • 73 days ago
  • 239 views


चमोली जिले में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कर्णप्रयाग पुलिस ने अलकनंदा नदी किनारे मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

10 मार्च 2026 को अलकनंदा किनारे एक शव मिला था, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। शव की पहचान बाद में सूरज पुरोहित के रूप में हुई। पुलिस ने फिंगरप्रिंट, सर्विलांस और सोशल मीडिया के जरिए जांच को आगे बढ़ाया।

जांच में सामने आया कि आरोपी नरेन्द्र तोपाल ने उधारी और सार्वजनिक अपमान से परेशान होकर 16 फरवरी को सूरज की हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक में बांधकर कार से ले जाकर झूलाबगड़ पुल से नदी में फेंक दिया।

CCTV फुटेज में आरोपी को शव ले जाते और बाद में गाड़ी साफ करते देखा गया, जिसके आधार पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। इस पूरे मामले के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को उच्च अधिकारियों द्वारा सराहा गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now