सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
नेपाल और तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ के बाद वैज्ञानिकों ने हिमालय को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस पूरे क्षेत्र में 47 ग्लेशियल झीलें ऐसी हैं, जिनके फटने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इनमें 21 झीलें नेपाल, 25 तिब्बत और एक भारत में स्थित है। यही वजह है कि नेपाल के बाद अब बिहार और उत्तर प्रदेश में भी नदियों के बढ़ते जलस्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि हालिया आपदा संभवतः हिमालय में बर्फ और चट्टानों के विशाल हिस्से के टूटकर नदी में गिरने से शुरू हुई, जिसने अचानक भयंकर सैलाब का रूप ले लिया। इस घटना ने पुल, सड़कें, जलविद्युत परियोजनाएं और कई बस्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि बढ़ते तापमान और तेजी से पिघलते ग्लेशियर हिमालयी क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं का जोखिम बढ़ा रहे हैं। हालांकि इस आपदा का अंतिम कारण अभी जांच के दायरे में है, लेकिन ग्लेशियल झीलों की निगरानी और समय रहते चेतावनी प्रणाली को मजबूत करना अब सबसे बड़ी प्राथमिकता माना जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर