Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 27 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नेपाल-तिब्बत सीमा पर 47 ग्लेशियल झीलें खतरे में, भारत के लिए क्यों बढ़ा खतरा?

नेपाल और तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ के बाद वैज्ञानिकों ने हिमालय को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस पूरे क्षेत्र में 47 ग्लेशियल झीलें ऐसी हैं, जिनके फटने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इनमें 21 झीलें नेपाल, 25 तिब्बत और एक भारत में स्थित है। यही वजह है कि नेपाल के बाद अब बिहार और उत्तर प्रदेश में भी नदियों के बढ़ते जलस्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि हालिया आपदा संभवतः हिमालय में बर्फ और चट्टानों के विशाल हिस्से के टूटकर नदी में गिरने से शुरू हुई, जिसने अचानक भयंकर सैलाब का रूप ले लिया। इस घटना ने पुल, सड़कें, जलविद्युत परियोजनाएं और कई बस्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि बढ़ते तापमान और तेजी से पिघलते ग्लेशियर हिमालयी क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं का जोखिम बढ़ा रहे हैं। हालांकि इस आपदा का अंतिम कारण अभी जांच के दायरे में है, लेकिन ग्लेशियल झीलों की निगरानी और समय रहते चेतावनी प्रणाली को मजबूत करना अब सबसे बड़ी प्राथमिकता माना जा रहा है।

Previous News

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Next News

परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, काउंसलिंग से टूटने से बचे दो परिवार