सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
अयोध्या | राम मंदिर ट्रस्ट को चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु द्वारा दिया गया 4 करोड़ रुपये का चेक बैंक से बाउंस हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस खाते से चेक जारी किया गया था, उसमें जांच के दौरान सिर्फ 3 रुपये का बैलेंस मिला। अब बैंक महिला को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है, जबकि ट्रस्ट भी पूरे मामले में उससे संपर्क कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को यह चेक मंदिर परिसर में कार्यरत कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए दान स्वरूप सौंपा था। ट्रस्ट ने चेक बैंक में जमा कराया, लेकिन अपर्याप्त धनराशि के कारण भुगतान नहीं हो सका। बैंक रिकॉर्ड में खाते में मात्र ₹3 उपलब्ध पाए गए, जिसके बाद चेक तत्काल अस्वीकृत कर दिया गया।
इससे पहले भी यही महिला राम मंदिर पहुंचकर 10 हजार रुपये का सामान्य दान कर चुकी थी। साथ ही उसने 4 करोड़ रुपये के दान के बदले मंदिर परिसर में अपने परिवार के नाम की स्मृति पट्टिका लगाने की शर्त भी रखी थी। ट्रस्ट ने इस संबंध में कोई लिखित आश्वासन देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया।
फिलहाल बैंक नियमानुसार महिला को नोटिस भेजने की प्रक्रिया में है, जबकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कहना है कि वह दानदाता से बातचीत कर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास कर रहा है। यह घटनाक्रम अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर