Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 31 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चेन्नई की महिला ने राम मंदिर को दिया 4 करोड़ का दान - फिर रखी दी ऐसी शर्त, ट्रस्ट पीछे हटने को मजबूर

अयोध्या | राम मंदिर ट्रस्ट को चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु द्वारा दिया गया 4 करोड़ रुपये का चेक बैंक से बाउंस हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस खाते से चेक जारी किया गया था, उसमें जांच के दौरान सिर्फ 3 रुपये का बैलेंस मिला। अब बैंक महिला को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है, जबकि ट्रस्ट भी पूरे मामले में उससे संपर्क कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक महिला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को यह चेक मंदिर परिसर में कार्यरत कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए दान स्वरूप सौंपा था। ट्रस्ट ने चेक बैंक में जमा कराया, लेकिन अपर्याप्त धनराशि के कारण भुगतान नहीं हो सका। बैंक रिकॉर्ड में खाते में मात्र ₹3 उपलब्ध पाए गए, जिसके बाद चेक तत्काल अस्वीकृत कर दिया गया।

इससे पहले भी यही महिला राम मंदिर पहुंचकर 10 हजार रुपये का सामान्य दान कर चुकी थी। साथ ही उसने 4 करोड़ रुपये के दान के बदले मंदिर परिसर में अपने परिवार के नाम की स्मृति पट्टिका लगाने की शर्त भी रखी थी। ट्रस्ट ने इस संबंध में कोई लिखित आश्वासन देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया।

फिलहाल बैंक नियमानुसार महिला को नोटिस भेजने की प्रक्रिया में है, जबकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कहना है कि वह दानदाता से बातचीत कर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास कर रहा है। यह घटनाक्रम अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।

Previous News

गंगा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार थार पलटी, 4 दोस्तों की मौत

Next News

हवा में लटकी छात्रा, महिला दरोगा ने 20 मिनट तक थामे रखा हाथ; 100 फीट टंकी से टला बड़ा हादसा