संपूर्ण समाधान दिवस में DM-SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, सदर तहसील के कार्यालयों का...
- 11h ago
मथुरा-वृंदावन। नगर आयुक्त श्री ओजस्वी राज ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित टटिया आश्रम के सामने गौशाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्या के त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने गौशाला के पीछे जलभराव की स्थिति का अवलोकन करते हुए अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक को निर्देशित किया कि सोमवार सुबह 9 बजे जलकल विभाग एवं निर्माण विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्ग के किनारे कुंभ मेला क्षेत्र के निकट अतिक्रमण पाए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमानुसार एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए, जिससे परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, मुख्य सफाई निरीक्षक महेश चंद्र, सफाई निरीक्षक राकेश राजपूत सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
मथुरा-वृंदावन। नगर आयुक्त श्री ओजस्वी राज ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित टटिया आश्रम के सामने गौशाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्या के त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने गौशाला के पीछे जलभराव की स्थिति का अवलोकन करते हुए अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक को निर्देशित किया कि सोमवार सुबह 9 बजे जलकल विभाग एवं निर्माण विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्ग के किनारे कुंभ मेला क्षेत्र के निकट अतिक्रमण पाए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमानुसार एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए, जिससे परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बना रहे। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, मुख्य सफाई निरीक्षक महेश चंद्र, सफाई निरीक्षक राकेश राजपूत सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!