हाथी टीला कब्रिस्तान विवाद: बाउंड्रीवॉल तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल तैनात...
- 11h ago
वृंदावन के चरखारी कुंज क्षेत्र में सीवर लाइन के रूट परिवर्तन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुराने निर्धारित मार्ग पर ही पाइपलाइन डालने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना सहमति रूट बदलना स्वीकार नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
वहीं नगर निगम प्रशासन का तर्क है कि पुराना मार्ग कोर्ट में मालिकाना हक के विवाद के चलते विचाराधीन है, इसलिए वहां काम कर पाना संभव नहीं है।
इस बीच रंगजी मंदिर प्रबंधन ने जनहित को देखते हुए अपनी निजी भूमि से सीवर निकासी की अनुमति देकर समाधान का प्रयास किया है।
फिलहाल नई योजना और स्थानीय लोगों की मांग के बीच गतिरोध बना हुआ है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
वृंदावन के चरखारी कुंज क्षेत्र में सीवर लाइन के रूट परिवर्तन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुराने निर्धारित मार्ग पर ही पाइपलाइन डालने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना सहमति रूट बदलना स्वीकार नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं नगर निगम प्रशासन का तर्क है कि पुराना मार्ग कोर्ट में मालिकाना हक के विवाद के चलते विचाराधीन है, इसलिए वहां काम कर पाना संभव नहीं है। इस बीच रंगजी मंदिर प्रबंधन ने जनहित को देखते हुए अपनी निजी भूमि से सीवर निकासी की अनुमति देकर समाधान का प्रयास किया है। फिलहाल नई योजना और स्थानीय लोगों की मांग के बीच गतिरोध बना हुआ है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!